खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर 2600 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे व्यवस्था:10 लाख भक्तों के आने का अनुमान,फाल्गुन मेले की तर्ज पर पर होगी व्यवस्थाएं

1 नवंबर को सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में देवउठनी एकादशी के मौके पर बाबा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
[metaslider id=”6401″]
इस जन्मोत्सव के दिन करीब 10 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में करीब 2600 सुरक्षाकर्मी पूरी व्यवस्था संभालेंगे। आज थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे और टीम ने दर्शन मार्ग और पार्किंग स्थानों का निरीक्षण किया।
[metaslider id=”6448″]
SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2600 सुरक्षाकर्मी लगे हैं। इनमें 1100 पुलिसकर्मी,500 होमगार्ड,1000 निजी सुरक्षा गार्ड और पुलिस के कई अधिकारी शामिल होंगे। मेले के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए 2 ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। जो पूरे मेले की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे।

जन्मोत्सव पर्व को देखते हुए 52 बीघा पार्किंग, सांवलपुरा, आपणी श्याम पाठशाला सहित कुल 4 जगह पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों को भीड़ बढ़ने पर मेला डायवर्जन से चारणखेत,लखदातार ग्राउंड होते हुए 75 फीट ग्राउंड से मंदिर की तरफ लाया जाएगा।

वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि जन्मोत्सव के पर्व पर संध्या आरती के समय बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर और बाबा का विशेष श्रृंगार होगा।



