BHILWARA

जांगिड़ सेवा संगठन की मीटिंग: मनीष जांगिड़ बने अध्यक्ष


उदलियास। जांगिड़ सेवा संगठन की शुक्रवार को चामुंडा माता मंदिर में आयोजित मीटिंग में समाज के विकास और एकता के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करेगा, ताकि किसी भी जांगिड़ परिवार को कठिनाई का सामना करना पड़े तो पूरा समाज उनके साथ खड़ा रहे।

मीटिंग में समाज के एक बड़े वर्ग द्वारा लकड़ी के व्यवसाय और कारपेंटर यूनियन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर भी चर्चा हुई।


सर्वसम्मति से मनीष जांगिड़ को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमलेश जांगिड़ को सचिव और पुरुषोत्तम जांगिड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में बालकिशन जांगिड़, प्रकाश जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, अशोक जांगिड़, राजू जांगिड़, हमराज जांगिड़, देवी लाल जांगिड़, महेश जांगिड़, विष्णु जांगिड़, मनोज जांगिड़, शंकर जांगिड़, सोनू जांगिड़, आनंद जांगिड़, अंकित जांगिड़ और राकेश जांगिड़ सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!