BHILWARA

उपनगर पुर के 40 कावड़ियो द्वारा रविवार को मातृकुंडिया के जल से नीलकंठ महादेव का होगा शस्त्र धारा अभिषेक

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
उपनगर पुर में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर और व्यायाम शाला की ओर से 40 का कावडियो द्वारा मातृकुंडिया से कावड़ यात्रा का शुभारंभ 26 तारीख को किया जाएगा जिसमें करीब 40 कावड़िया भाग लेंगे जो मातृकुंडिया पहुंच कर अभिषेक पूजा पाठ करने के बाद वहां से कावड़िया रवाना होंगे जो मातृकुंडिया से राशमी, पहुना ,दौलपुरा, गाडरमाला होते हुए शाम को नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगे ओ रात्रि विश्राम वही रहेगा सुबह डीजे की धुन पर प्रातः रवाना होकर उपनगर पुर के चुंगी नाका से बस स्टैंड बस स्टैंड से बजरंगपुरा ,मंडी के बालाजी, सदर बाजार,सेठीया चौक ,भोई माली मोहल्ला होते हुए नीलकंठ चौक से नीलकंठ मंदिर पहुंचेगी जहां सभी कावड़ियों का स्वागत किया जाएगा उसके बाद 11:00 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया जाएगा जिसमें कावडीयो द्वारा लाए हुए जल से पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ सहस्त्र धारा अभिषेक का आयोजन होगा जिसमें सभी प्रबुद्ध जन और व्यायाम शाला के प्रमुख तथा सभी लोग वहां मौजूद रहेंगे जो अपनी-अपनी जिम्मेदार के हिसाब से व्यवस्था संभालेंगे और इस सहस्त्र धारा अभिषेक के भव्य आयोजन को सफल बनाएंगे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!