BHILWARA

श्रीबाणमाता शक्तिपीठ संस्थान पदाधिकारियो एवं भक्तों ने विधायक को पांच सूत्रीय विकास का मांग पत्र सौंपा

विधायक शर्मा ने दिया प्राथमिकता से विकास का आश्वासन

आकोला (रमेश चंद्र डाड) श्रीबाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान गोवटा बांध पर विकास के कार्य करवाने के सम्बन्ध में विधायक शर्मा को पदाधिकारियो एवं भक्तों ने पांच सूत्रीय विकास का मांग पत्र सौंपकर शीघ्र कार्यप्रारंभ करवाने की मांग की है।
श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने नेतृत्व में विधायक गोपाल लाल शर्मा को दिए मांग पत्र में बताया कि बाणमाता शक्तिपीठ मेवाड़ क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रत्येक रविवार हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ आते है। दोनों नवरात्र में नौ दिवसीय महोत्सव में लाखों यात्री आते है। पक्षाघात तथा अन्य असाध्य रोगों का दैवीय कृपा से उपचार होता है। प्रतिदिन सैकड़ों रोगी बाणमाता के यहां रहते है। बाणमाता के यहां विकास के कार्यों की महत्ती आवश्यकता है जिन्हें करवाने की मांग की है।


विधायक शर्मा से फलासिया से बाणमाता के यहां
2 . 5 किलोमीटर (ढाई किमी ) की दूरी तक आने जाने के लिए डिवाइडर सहित 7 .5 मीटर चौड़ी सड़क की आवश्यकता है। अभी सड़क की चौड़ाई कम है जिससे वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी होती है। बाणमाता के यहां नहर के मोड से मन्दिर तक जाने के लिए 1 किलोमीटर बायपास की सड़क बनवाई जाए। इससे नवरात्र महोत्सव , मेले और बड़े आयोजन के समय एक तरफा यातायात हो सकेगा। बाणमाता के यहां निर्मित गोवटा बांध की चादर वाली मुख्य दीवार के नीचे मेनाली नदी में दोनों किनारों पर आधुनिक घाट बनवाए जाए। स्नान के बाद महिलाओं के वस्त्र पहनने के लिए कमरे भी बनवाए जाए। रोगियों के ठहरने एवं सांस्कृतिक आयोजन हो सके जिसके लिए डोम बनाया जाए जिससे सुविधा मिलेगी। बाणमाता गोवटा से खंगार जी का खेड़ा जाने के लिए 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाए। इससे राहत मिलेगी। जिससे इस क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में पहचान होगी। क्षेत्र की जनता, सभी भक्तजन ऋणी रहेगे। विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढ्य, पूर्व सरपंच सराना रामप्रसाद जाट, पूर्व सरपंच मोटरों का खेड़ा गणेश जाट, प्रभुनाथ योगी, लादूलाल कुमावत, प्रमोद धाकड़, कन्हैया लाल धाकड़, खाना धाकड़ सहित पदाधिकारी, सदस्यगण, भक्तजन मौजूद थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!