BHILWARA

लाडपुरा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित,उमड़े रोगी


माण्डलगढ़। जिला अंधता निवारण समिति भीलवाड़ा की प्रशासनिक अनुमति व आर्थिक सहयोग से पूर्व शिक्षाविद नन्दलाल मेवाड़ा एवं धर्मपत्नी श्रीमती नानीदेवी मेवाड़ा लाडपुरा द्वारा श्री स्व.रूपलाल जी मेवाड़ा,स्व. श्री डॉ. देवेन्द्र कुमार मेवाड़ा,स्व. श्रीमती बरजी बाई की पुण्य स्मृति में पूर्व शिक्षाविद नन्दलाल मेवाड़ा के 82 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सातवां निःशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन रविवार 12 अक्टूबर को सामुदायिक भवन एवं यश स्वाध्याय भवन, लाडपुरा में आयोजित किया गया। शिविर में रोगियों का पंजीयन सुबह दस बजे से प्रारम्भ किया गया व दोपहर 2 बजे तक रोगियों की जांच भीलवाड़ा गोमाबाई अस्पताल से आए डॉ. योगेंद्र राठौड़, केम्प कॉर्डिनेटर लोकेश जैन व टीम द्वारा
जांचकर रोगियों को  उचित परामर्श व भर्ती कर ऑपरेशन की सलाह दी गई।

शिविर में सभी नैत्र रोगियों की जांच कर नजर के चश्में, कालापानी, मोतियाबिन्द, नासूर, पर्दे की बीमारी आदि की जाँच निःशुल्क की गई । शिविर में 98 रोगियों की आंखों की जांच की गई व परीक्षण पश्चात् विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन योग्य 45 मरीजों को मोतियाबिन्द रोग पाए जाने पर उनका ऑपरेशन गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा में निःशुल्क किया जायेगा। उधर शिविर का शुभारंभ समाजरत्न नन्दलाल मेवाड़ा लाडपुरा, समाज के संरक्षक गोपाल लाल मेवाड़ा बिजोलिया,हीरालाल मेवाड़ा लाडपुरा,आनंदीलाल मेवाड़ा बेंगु,दौलतराम मेवाड़ा बिगोद,भैरू लाल मेवाड़ा गोविंदपुरा, समाज के कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा माण्डलगढ़,केसरीमल मेवाड़ा माण्डलगढ़,सत्यनारायण मेवाड़ा लाडपुरा सहित गणमान्य लोगों द्वारा श्री स्व.रूपलाल जी मेवाड़ा,स्व. श्री डॉ. देवेन्द्र कुमार मेवाड़ा,स्व. श्रीमती बरजी बाई की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!