BHILWARA

*विहिप-बजरंग दल का सेवा सप्ताह, हरित अभियान के तहत भीलवाड़ा में 21 स्थानों पर हुआ सघन वृक्षारोपण*




पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, छायादार व फलदार पौधों के रोपण के साथ कार्यकर्ताओं ने उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी संभाली


धर्म, समाज और पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी है बजरंग दल: मुकेश प्रजापत


  *भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।* विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा देशव्यापी सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को भीलवाड़ा महानगर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने केवल पौधे लगाने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल का भी संकल्प लिया। प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देश में श्सेवा सप्ताहश् का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा महानगर के सातों प्रखंडों की ओर से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर के 21 अलग-अलग स्थानों पर सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाने का संदेश दिया गया। बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने कहा कि बजरंग दल केवल धर्म एवं संस्कृति की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण से जुड़े प्रत्येक विषय पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनकर समाज को शुद्ध ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं ने इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वेच्छा से स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण में भी योगदान दे। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों को जीवित रखना ही पर्यावरण संरक्षण की वास्तविक सफलता है। कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने आमजन से भी आग्रह किया कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पारिवारिक उत्सव या स्मृति दिवसकृपर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल कर प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। वृक्षारोपण अभियान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के चित्तौड़ प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, प्रांत धर्माचार्य कार्यकारिणी सदस्य बालमुकुंद शर्मा, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बेहड़िया, उपाध्यक्ष भारत गैंगट, मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा, सह मंत्री सौम्य मेहता, सुशील सुवालाका, राजकुमार माली, सह संयोजक हितेश नाथ, पवन ठाकुर, दिनेश सालवी, नीलेश सोनी, अभिषेक शर्मा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सातों प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस हरित अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!