BHILWARA

*भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वा स्वाधीनता दिवस, डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण*



*पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का निर्माण – बैरवा*

*भीलवाड़ा को कपड़ा उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – बैरवा*

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा 80वा स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। सांसद दामोदर अग्रवाल, मांडल विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर भी मंचासीन रहे।

[metaslider id=”6401″]



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब नए भारत का निर्माण हो रहा है और पूरा देश एकजुट होकर विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भीलवाड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि वस्त्रनगरी को कपड़ा उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से निरंतर काम कर रही है।

[metaslider id=”6448″]



उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुशल मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभवों से राजस्थान भाजपा का प्रत्येक मंडल और बूथ ऊर्जावान होकर कार्य कर रहा है। भाजपा का संगठन घर-घर तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रहा है। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिला कार्यालय में इस अवसर पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही पूरे परिसर को तिरंगों से सजाया गया।



खिलाड़ियों का अतिथियों ने किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर डिप्टी सीएम बैरवा सहित मंचासीन अतिथियों ने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान में समूचा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button