BHILWARA

नयागांव में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



बिजोलिया – शुभम जैन । श्री विवेक धाकड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयागांव में शनिवार को श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष एवं विवेक-सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

[metaslider id=”6401″]



कार्यक्रम श्रीमती दीपशिखा धाकड़, प्रदेशाध्यक्ष, श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई, राजस्थान के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित राजस्थान एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजू धाकड़ सहित रामकन्या देवी, सोनिया धाकड़, जानकी देवी, संतोष देवी, सुमित्रा देवी, उजेंता देवी, ममता देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, लाड़देवी, लाली देवी, रंजना देवी, इंद्रा देवी, रीना देवी एवं कविता सहित महिला पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

[metaslider id=”6448″]



इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी ऊपारमाल किसान पंचायत बिजोलिया के अध्यक्ष नारायणलाल जी धाकड़, धाकड़ समाज पंचायत बिजोलिया के अध्यक्ष मांगीलाल जी धाकड़, धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष उकारलाल जी धाकड़, विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव गोपाललाल धाकड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धाकड़ श्री धाकड़ महासभा

श्री विवेक धाकड़ आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के सचिव रमेशचन्द्र धाकड़, उपाध्यक्ष एडवोकेट रामफूल धाकड़ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण धाकड़ शशिकांत जी धाकड़, प्रेम जी धाकड़, दिनेश जी धाकड़, मुनेश धाकड़, राधेश्याम धाकड़ एवं ओमप्रकाश धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!