BHILWARA

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 फरवरी 2027 को



भीलवाड़ा ।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आगामी 11 फरवरी 2027 को रायपुर तहसील के देवरिया ग्राम में किया जाएगा। सम्मेलन में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।
समाज के कोषाध्यक्ष शंभुदयाल कड़ेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय धनराज जी डसानिया की स्मृति में उनके सुपुत्र राजमल-सावित्री देवी, भरत-सोनू देवी एवं कमलेश-शिवानी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में वर-वधु पक्ष से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर आगामी 17 जून रविवार को ग्राम देवरिया में तहसील एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं समाज की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!