*विधायक अशोक कोठारी की पहल*

BHILWARA
Spread the love


*भीलवाड़ा की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने हेतु अतिरिक्त बजट स्वीकृत*
भीलवाड़ा, 18 अप्रैल।
शहर के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने एवं जर्जर सड़कों से राहत दिलाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की पहल पर नगर विकास न्यास ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। न्यास अध्यक्ष जसमीत सिंह संधू एवं सचिव ललित गोयल द्वारा शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


विधायक कोठारी ने बताया कि बढ़ते यातायात दबाव और बरसात के दौरान सड़कों की खराब स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
यू आई टी द्वारा कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शहर को चार खंडों में विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। इससे मॉनिटरिंग आसान होगी और समयबद्ध तरीके से सुधार कार्य पूरे किए जा सकेंगे।
न्यास द्वारा इस बार नवाचार करते हुए बार-बार टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने का प्रयास किया गया है, जिससे कार्य तेजी से पूर्ण होंगे और गुणवत्ता व पारदर्शिता बनी रहेगी। विधायक कोठारी ने इसे स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास जताया कि इससे नागरिकों को लंबे समय तक राहत मिलेगी।
*सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण*
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने पांसल चौराहे से 100 फीट रोड सुखाडिया सर्किल  तक के निर्माण कार्य तथा शिवम कॉलोनी के पास एक तरफा रोड को पूर्ण करने एवं  रेलवे अंडर ब्रिज के पास दोनों तरफ पड़ी खाली जगह का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर ही दूरभाष पर न्यास अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर  सड़क निर्माण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंने नगर विकास न्यास, स्वायत्त शासन विभाग एवं संबंधित मंत्री से चर्चा करने के साथ-साथ  विधानसभा में भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
   उल्लेखनीय है कि यह सड़क पिछले 8 महीनों से जर्जर स्थिति में थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी और कुछ हादसे भी हो चुके थे।
विधायक कोठारी ने बताया कि पांसल चौराहे से 100 फीट रोड का कार्य पूर्ण होने के बाद चारभुजा मंदिर एवं शारदा चौराहा क्षेत्र में कार्य शुरू किया जाएगा। इसके पश्चात सर्किट हाउस के सामने और मिर्ची मंडी रोड पर भी शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
  निरीक्षण के दौरान विधायक कोठारी के साथ दीपक डागा, राजकुमार ईनाणी , एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़ ,बाबू लाल टाक और पृथ्वी राज सिंह साथ थे।