BHILWARA

सेवा के दीपों से जगमगाया भीलवाड़ा ,श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति की मानवता भरी पहल


भीलवाड़ा। दीपोत्सव पर्व पर जहां चारों ओर दीपों की रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठे, वहीं श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति ने जरूरतमंदों के जीवन में सेवा के दीप जलाकर मानवता का उजाला फैलाया। समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में निर्धन एवं असहाय परिवारों को ‘श्री पंचमुखी दरबार मां अन्नपूर्णा भोजन निर्माण सामग्री किट’ एवं ‘भगवान विश्वकर्मा सिलाई मशीन किट’ वितरित की गईं।

[metaslider id=”6401″]



कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पंचमुखी दरबार के जयघोष और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भर गया। समिति के सदस्य और संत महात्माओं की उपस्थिति में यह आयोजन सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक बना।

[metaslider id=”6448″]



समिति के अध्यक्ष महंत लक्ष्मण दास त्यागी ने बताया कि इस वर्ष समिति ने दीपावली पर्व को “सेवा और समर्पण” के रूप में मनाने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सहायता सामग्री और आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि हर घर में दीपावली की खुशियां मनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में उजाला फैलाने का संकल्प है।”

समिति के महामंत्री परमेश्वर दास ने बताया कि समिति ने यह निश्चय किया है — “चलो जलाएं दीप वहां, जहां आज भी अंधेरा है।” इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आज 48 निर्धन परिवारों को आटा, दालें, घी, तेल, गुड़, शक्कर, चावल और विभिन्न मसालों सहित भोजन निर्माण सामग्री किट प्रदान की गई। साथ ही, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।



समिति के कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद दास ने बताया कि वितरित की गई सिलाई मशीनों से महिलाएं अब अपने जीविकोपार्जन के लिए सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकेंगी।

कार्यक्रम में अजय रामदास, बृजमोहन दास, प्रेमदास, रघुनंदन दास, रामशरण दास, गोपाल दास, पवनानंद दास, रूपदास, भारद्वाज दास, मुकुंद दास सहित अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दीपों के साथ सेवा का यह प्रकाश आयोजन पूरे क्षेत्र में प्रेरणा का संदेश दे गया कि सच्ची दीपावली वही है, जब किसी और के जीवन में भी रोशनी पहुंचे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!