BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : पदमपुरा में घर के बाहर खड़ी पिकअप में लगी आग, केबिन जलकर खाक


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव में सोमवार देर रात्रि को घर के बाहर खड़ी एक पिकअप में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई आग लगने से पिकअप का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे वाहन मालिक को भारी नुकसान हुआ है जानकारी के अनुसार पदमपुरा निवासी गोपाल धाकड़ अपनी पिकअप को रात्रि में घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि पिकअप का केबिन जला हुआ है आग इतनी भीषण थी कि केबिन पूरी तरह नष्ट हो गया

घटना की सूचना मिलते ही काछोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!