*फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
भीलवाड़ा, 17 अप्रेल ।जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होंने ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएचईडी विभाग की जल जीवन मिशन, पंचायतीराज विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सहित अन्य विभागों की जारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं पंच गौरव के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की । उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाएं, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं पंच गौरव के तहत प्राथमिकता से कार्य करे साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवतिया, नगर विकास न्यास ओएसडी श्री चिमनलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
