,लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान, अब रोजाना तय समय पर होंगे कार्य
बिजोलिया। क्षेत्र में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। लंबे समय से आधार सेवाएं प्रभावित रहने के बाद अब नगर के डाकघर में आधार संबंधी कार्य पुनः शुरू कर दिए गए हैं। बुधवार से सेवाओं का संचालन शुरू होने के साथ ही आमजन को बड़ी सुविधा मिली है।
जानकारी के अनुसार, अब डाकघर में आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने सहित अन्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। आधार सेवाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होंगी। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक जारी रहेगी।
गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से आधार कार्ड को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने में सुधार करवाने के लिए लोगों को अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। ऐसे में डाकघर में सेवाएं शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
