रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

BHILWARA
Spread the love



हमीरगढ़। अनिल डांगी

चौबावड़ी सगस बावजी परिसर में विश्व कल्याण फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साध्वी श्री 108 देवगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित शिविर में क्षेत्र के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

फाउंडेशन के सदस्य गोपाल पारीक ने बताया कि शिविर में समाचार लिखे जाने तक 105 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका था तथा रक्तदान का क्रम जारी था। शिविर में हमीरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से युवा एवं समाजसेवी पहुंचे और रक्तदान कर सहयोग किया।