BHILWARA

मुकुनपुरिया में आयोजित शिविर में विधायक खंडेलवाल ने किए विकास कार्यों का लोकार्पण, घोड़े पर निकली बिन्दौली

शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी
मांडलगढ़ क्षेत्र के मुकुनपुरिया ग्राम में शनिवार को आयोजित प्रशासनिक शिविर में विकास कार्यों की झड़ी लग गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास अधिकारी संगीता व्यास, डीएसपी बाबू लाल विश्नोई, बाणमाता शक्तिपीठ अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, सरपंच हरजी रायका, गोवर्धन वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य जगदीश बैरवा, मनोज सनाढ्य, कालू पुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
शिविर की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल महुआ अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा ने की। इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने सहकारी समिति के नवीन भवन का लोकार्पण किया। भवन के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर विधायक का भव्य स्वागत किया। उन्हें पारंपरिक रूप से घोड़े पर बैठाकर बिन्दौली के रूप में गांव में निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विधायक खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों से जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं।
इसके बाद विधायक मानपुरा में आयोजित शिविर में भी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को लाभार्थियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने दिनभर के दौरे के दौरान जलीद्री गांव में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के हर गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
ग्रामीणों ने विधायक की सक्रियता और जनसंपर्क से प्रसन्नता जताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में जनभागीदारी का शानदार माहौल रहा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!