BHILWARA

बिजौलिया: छाई बाई नदी में बहे दो युवक, पेड़ पर फंसे एक को भी रेस्क्यू टीम ने बचाया – एक घंटे चला अभियान”

तेज बहाव में फंसे जीवन — सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना”

बिजौलिया।

सोमवार सुबह मालीपुरा पुलिया पर तेज बहाव के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छाई बाई नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गए दो युवकों को प्रशासन ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

👇 वीडियो देखे 👇

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया।

बहने वाले युवकों की पहचान:

नीरज पुत्र नंद सिंह, उम्र 39 वर्ष, जाति रावणा राजपूत , निवासी बिजौलिया कैलाश पुत्र मांगीलाल, उम्र 45 वर्ष, जाति रावणा राजपूत, निवासी बिजौलिया

रेस्क्यू के दौरान नीरज को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जबकि कैलाश नदी के तेज बहाव में एक पेड़ पर फंसा रहा, जिसे बाद में सुरक्षित नीचे उतारा गया।

तहसीलदार ललित डीडवानिया, थानाधिकारी लोकपाल सिंह और सिविल डिफेंस की टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिन्होंने पूरे रेस्क्यू अभियान को देखा और राहत की सांस ली।

इस बीच बिजौलिया क्षेत्र में भरी बारिश दर्ज की जा चुकी है और सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने आमजन से पुलियाओं व बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!